logo

रांची नगर निगम बनायेगा 3 नये सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, इन इलाकों में बिछाई जा रही पाईप 

rmc20.jpeg

रांची

रांची नगर निगम 3 नये सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनायेगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। परामर्श देने वाली कपंनी एनजेएस ने परियोजना का डीपीआर तैयार किया है। इसमें कुल 3210.43 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। डीपीआर वर्ष 2057 की आबादी और प्रस्तावित आवासों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डीपीआर पर सुझाव एवं आपत्तियों के लिए रांची नगर निगम के सभागार में मंगलवार को एनजेएस द्वारा स्टेक होल्डर बैठक बुलायी गयी। सिवरेज सिस्टम के लिए पूरे शहर को कुल चार जोन में बांटा गया है। जोन एक का काम पहले से ही रांची नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। जोन के एक बचे हिस्सों को मिलाकर कुल तीन और जोन में सिवरेज सिस्टम को बांट कर डीपीआर बनाया गया है। इसके तहत तीन नये सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। 

गंदा पानी साफ होकर रूक्का डैम में जायेगा

वर्तमान में शहर का वेस्ट वाटर स्वर्णरेखा नदी होते हुये रूक्का डैम में जाता है। सिवरेज सिस्टम बन जाने से गंदा पानी साफ होकर रूक्का डैम में जायेगा। इससे भविष्य में पानी की आत्म्मनिर्भरता बढ जायेगी। रांची नगर निगम द्वारा जोन एक में मोराबादी, पंडरा और आसपास के इलाकों में 280 किलोमीटर पाइप बिछायी जा रही है। एक 37 एमएलडी का एसटीपी भी बनवाया जा रहा है। एसटीपी से गैस भी निकलेगी जिससे उर्जा का उत्पादन होगा। सिवरेज सिस्टम से पानी से होने वाले रोग पर भी नियंत्रण लगेगा। 


बैठक में ये लोग थे मौजूद 
आज की बैठक में रांची विधायक सीपी सिंह, रांची नगर निगम के प्रशासक अमीत कुमार, उप प्रशासक अनवर हुसैन और रविन्द्र कुमार, जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी गोपालजी, अपर प्रशासक कमलाकांत गुप्ता, जुडको के महाप्रबंधक एसएस सेनगुप्ता और उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र शामिल थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn